Skip to main content

लोकपाल या लोकतंत्र ?

ये मैं नहीं कह रहा हूँ..मुझे ये भी नहीं पता है की आप ऐसा सोच रहे हैं या नहीं..राजपाल और राजतन्त्र में विरोध तो कोई नयी बात नहीं है पर..लोकपाल और लोकतंत्र में पहली बार विरोध दिख रहा है..लोकतंत्र का जन्म ही लोकपाल के लिए हुआ था फिर लोकपाल, लोकतंत्र का विरोधी कैसे?

इसी सवाल से पिछले कई दिनों से जूझ रहा था..मन में कही न कही एक डर था की क्या सही में लोकतंत्र और लोकपाल एक साथ नहीं अस्तिव्त में आसकता.. फिर याद आया बचपन में नागरिकशास्त्र के शिक्षक महोदय अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के द्वारा दिया हुआ लोकतंत्र का परिभाषा सुनते थे "लोंगो के द्वारा, लोंगों के लिए, और लोंगों का"..फिर दिल को एक रहत सा मह्सुश हुआ..डर था कहीं लोकतंत्र भी तानाशाही में न बदल जाये..आँखों के सामने लीबिया, मिस्त्र, सीरया, अफ्गानिश्तान, इराक और न जाने कितने ही देशों का वर्तमान का चित्र आजाता था..फिर याद आया अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का इसी साल भारतीय संसद में दिया हुआ भाषण.." मेरी नजरों में भारत एक विकसित राष्ट्र बन चूका है और ये सब संभव हुआ हैं भारतीय लोकतंत्र के बिना पर" मन को एक और ढाढस मिला..मन हल्का हुआ..तभी एक विशाल जन समुहं में जन लोकपाल के लिए चलाये जा रहे अभियान पर चर्चा परिचर्चा में भाग लेने का..बहुत सारे लोंगों का दलील सुना कुछ लोग लोकपाल को लोकतंत्र के लिए अपरिहार्य बता रहे थे वही कुछ लोग लोकपाल को लोकतंत्र का दुश्मन..मन में फिर से डर पैदा हुआ..कही ऐसा न हो जाये की लोंगों का लोकतंत्र और लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं से विश्वास उठ जाये..डर था विश्वास खोने का और फिर ख्याल आया की विश्वास से ही तो एक पत्थर शिवलिंग में परिवर्तित हो जाता है और लोग उसका पूजा आराधना करते हैं और वही विश्वास ख़त्म हो जाने से लोग बड़े से बड़े पहाड़ को भी लात मर कर निकल जाते हैं..क्या होगा अगर लोकतंत्र से लोंगो का विश्वास उठ्गाया तो..बचपन में सुनता था लोकतंत्र एक माध्यम भी है और एक लक्ष्य भी..यह माध्यम है एक ऐसे समाज का जहाँ समानता हो सामजिक, आर्थिक और राजनैतिक, जहाँ स्वतंत्रता हो बोलने और विरोध करने का, धर्मं मानने का, कर्म करने का, जहाँ सौहादर्ता हो आपस में, प्रेम अपने से , समाज से , अपने मूल्यों से और अपने देश से, जहाँ न्याय हो..मगर देश को ऐसा देख कर नहीं लगता है की यही लोकतंत्र है..फिर किस लोकतंत्र की रक्षा की बात हो रही है ? क्या होगा वैसे लोकतंत्र का जो कुछ लोंगों के जिन्दगी का माध्यम बन चूका है देश को लुटाने का?

सब कहते हैं क्या दिया इस लोकतंत्र ने, ६० साल होगये कल से आज तक में क्या बदला गया..जो गरीब थे वो और गरीब हो गए और जो धनी थे वो और धनी..हाँ बदला जरुर है कल तक विदेशियों से लड़ना परता था अपने लिए, देश के लिए आज अपनों से लड़ना पर रहा है.. कल देश में खुलेमा अंग्रेज लुटते थे आज लोग छुपा के लुटते हैं, कल तक देश का धन इंग्लैंड जाता था आज स्विस जाता है..और सब से बड़ा अंतर की कल तक देश गरीब था इसलिय हम भी गरीब थे मगर आज देश तो ९% के दर से आर्थिक कर रहा है और हम उतने ही दर से पीछे हो रहे हैं..विडंबन तो ये है की कल तक अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का हमे हक़ नहीं था और फिर भी हम ऐसा करते थे और इस लड़ाई में पूरा देश एक साथ था परन्तु आज विरोध करने का अधिकार रहने के बाद भी मुहं खोलने से पहले मुहं सिल दिया जाता है..कल तक एक आशा थी आजादी की, एक भाड़ोसा था अपनों का..आज अपने बटे हुए हैं..देश बटा हुआ हैं १ नहीं २ नहीं हजारो भाग में..अब तो बस अँधेरा ही अँधेरा नजर आरहा है..अब न बापू हैं न भगत सिंह..केवल अँधेरा..दर लगता है इस अँधेरा से, कहीं निगल न जाये लोकतंत्र को..हम को आपको !

Comments

Popular posts from this blog

Stop Crying Foul until U dare to Change It !

Sitting in a 10ft by 10ft room, wrapped in a thin Makhmali, Jaipuri quilt, TV remote in the hand, watching Arnab Goswami on Times Now or Rajdeep Sardesai on IBN Live or 5th day of India-England test series, some light hand made biscuits along with hot Nescafe Chocolate latte and in between few calls from friends and family and Facebook status update through Blackberry ( Mostly liking each other's status and photograph in b/w commenting on few posts mostly containing smileys (depicting mechanical emotions))    ..I guess these things can be obvious choice for a professional working for scheduled 9 AM- 5 PM  stretched up to 7  PM on a normal, non-traffic, non-deadline days. Choices of TV channels may vary and menu for evening snacks may depend on the number of days passed since one receives the salary..Okk, now 'Stupid' tablets have replaced 'silly' cell phones for Facebook updates..so these are little variations, rest ...

Hail India for embracing this HISTORIC MOMENT !!

Nation has witnessed a historic moment, in fact in the night of 8th Nov India had its tryst with the destiny. But sad some persons are trying to fool the nation and some arm chair intellectuals are professing the doomsday for the historic leadership. They are living in a fool’s paradise. They are disconnected individuals figh ting their last battle to save their bastion. Let me first talk about the goodness of this move: 1.       Check on the Terror Funding 2.       Check on Counterfeit Currency 3.       Check on the Inflation 4.       Check on the Spiralling Real-estate Pricing 5.       Check on the illegal Political Funding 6.       Check on the Rent-seeking Bureaucracy  7.       Check on the Crime Money 8.       Check on the Bribe Giving 9.   ...

Dreams Unlimited

Today on way back from Hauzkash to Karolbagh at 11pm through Delhi Metro for few minutes I got lost in the world of dreams. It was among the last series of metro running on the track before it stops for the day.  Train was originated from Hudda City centre in Gurgaon, a recently developed economic centre of NCR and was destined for Jahangirpuri, surrounding which working class people stay owing to relatively cheap residential area. So clearly most of the people were office goers or daily wage earners, some may be working in MNCs and others may be working in medium and small scale industries. All most everyone was exhausted to degree that a salient war was on to grab a seat. Though there was enough crowd but it was like pin drop silence. My civil services result would most probably be declared this week, so I was lost thinking about that. As usual I was praying to God suddenly I felt that why am I feeling so helpless, why I am so possessive about UPSC results...